शुक्रवार, 20 मई 2022

ट्रेंटू (TATTOO) है सरकारी नौकरी का दुश्मन

शरीर पर Tattoo बनवाने का शौक पड़ सकता है भारी, नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

अगर आपने शौक शौक में अपने शरीर के किसी भी अंग पर टेटू बनवा रखा है और आप कुछ चुनिंदा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो इस खबर को ज़रूर पढ़ लें, हो सकता है कि, आपकी तैयारी व्यर्थ चली जायेगी।

आजकल युवाओं में शरीर पर टेटू बनवाने का बड़ा ट्रेंड है। इसे आजकल फैशन का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, इससे मिला जुला शरीर के अंगों पर नाम गुदवाना भारतीय परंपरा का हिस्सा भी रहा है। खुद को ओरों से अलग और स्टाइलिश दिखाने के लिए आजकल कई युवा अपने शरीर पर तरह तरह के टेटू बनवा रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, आपका ये शोख आपको कई सरकारी नौकरियों से वंचित कर सकता है। जी हां, अगर आपने शौक शौक में अपने शरीर के किसी भी अंग पर टेटू बनवा रखा है और आप कुछ चुनिंदा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बात को ज़रूर पढ़ लें, हो सकता है कि, आपकी तैयारी व्यर्थ चली जाए।
शरीर पर tattoo बनवाने का शौक पड़ सकता है भारी, नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

इन सरकारी नौकरीयों में हो सकती है समस्या :  
भारतीय वायुसेना, 
थल सेना, 
जल सेना, 
कमांडो, 
जासूस
निजी सुरक्षा एजेंसी 
UPSC_CSE (IPS)
GPSC (POLICE)
Railway Police 

के तहत आने वाली पोस्ट में रुचि रखते हुए उसकी तैयारी कर रहे हैं और आपके शरीर पर टेटू बना है तो, सावधान हो जाइये, क्योंकि, सरकारी आदेश के अनुसार, आपको इन सभी सरकारी सेवाओं में जाने का मौका नहीं मिल सकता।

हाल ही में इससे जुड़ा एका मामला भी सामने आया, जहां एक उम्मीदवार को एयरफोर्स में एयरमैन के पद के लिए चुना जा चुका था, लेकिन अग्रिम चयन के बाद उसे निकाल दिया गया। छात्र से जब उसे निकाले जाने कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि, फिजिकल और मेंटल चेकअप में तो उसका चयन कर लिया गया था, लेकिन फिटनेस चेकअप के दौरान उसके शरीर पर टेटू बना नज़र आया तो उसे कानून का हवाला देते हुए सेना भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। हालांकि, सेना द्वारा निकाले गए छात्र ने हाई कोर्ट में इसके खिलाफ अपील भी कि, लेकिन कोर्ट ने इसे ये कहते हुए खारिश कर दिया कि, IAF के अंदुरूनी नियम, जिसमें कोर्ट बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें