गुरुवार, 5 मई 2022

Nail Artist a Career Option

कल एक लड़की जिसके माता पिता नहीं हैं इस जगत में। और वह लड़की अपने नाना नानी के साथ रहकर पढ़ाई करती है १२वीं की, उसकी काउंसलिंग करने का अवसर मिला। 
उसके जीवन की यात्रा उसने बड़ी सहजता से मुझे कुछ मिनट में ही मुस्कुराते हुए बताया। कैसे उसके नाना रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का जीवन यापन कराते हैं। 
उसने बताया कि वो बैंक में काम करना चाहती है। 
मैने उससे पूछा कि अभी पढ़ाई के साथ क्या करती हैं आप?
उसने बताया, मैं नेल (Nail) आर्टिस्ट हूं।एक नेल (Nail) का हजार से पांच हजार भी लेती हूं। शादी के सीजन में तो अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। 
उसने बताया यदि मैं बैंकर न बन पाई तो नेल आर्टिस्ट बनकर अपने नाना नानी का नाम रोशन करूंगी। 
बहुत आनंद आया इस अनोखी प्रतिभा की धनी कन्या से मिलकर।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें