जीवन का एक पल भी ENGINEERS द्वारा बनाए हुए products के बिन संभव नहीं। चाहे आप घर में हों या ऑफिस में, आसमान में हों या पानी में, बाजार में हों या आश्रम में। सो रहे हों या जग रहे हों। हर एक क्षण engineers द्वारा बनाए products आपको घेरे हुए रहते हैं। कपड़ा हो या मकान, गाड़ी हो या दुकान, चस्मा हो या घड़ी, मोबाइल हो या खेती करने में आने वाले अनेकों यंत्र, जमीन से पानी निकालना हो या अच्छी सड़क, हॉस्पिटल का इंच इंच इंजीनियर्स पर निर्भर रहता है। यह सभी इंजीनियर्स की हर समय हमारे चारों तरफ उपस्थिति को बताते रहते हैं।
जैसा की हम सभी जानते हैं 1990 से 2005 तक CIVIL ENGINEERING, CHEMICAL ENGINEERING, ELECTRONICS & TELECOMMUNICATION जैसी BRANCHES का इंजीनियरिंग में एडमिशन के समय बोलबाला रहा।
परंतु समय के साथ इन BRANCHES में विद्यार्थियों की उदासीनता बढ़ी और इन BRANCHES में ADMISSION के समय मांग भी घटती बढ़ती रही।
2004 के बाद अचानक मैकेनिकल इंजीनियरिंग लोगों की सबसे पहली पसंद बन गई एडमिशन के लिए, परंतु 2013 के बाद Computer Engineering ने ड्राइविंग सीट पर कब्जा कर लिया और एडमिशन की एक बड़ी लहर computer engineering के चारों ओर घूम रहा है।
परंतु आज JOB MARKET की परिस्थिति बिल्कुल अलग ही है। Highest Package जिस विद्यार्थिनी को 1.6 Crore की offer हुई 2022 में वह ELECTRONICS & COMMUNICATION से है।
आज लगभग सभी बड़ी कंपनियों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल इंजीनियर्स की खूब RECRUITMENT चल रही हैं।
इसीलिए BRANCH SELECTION में खूब सावधानी रखने की आवश्यकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें