उत्तर प्रदेश और बिहार बॉर्डर नारायणी नदी को माना जा सकता है। यह वह नदी है जो बारिश के समय भयंकर स्वरूप ले लेती है। लाखों हजारों की संख्या में जानमाल की क्षति होती है।
जब मैं इस नदी के पुल पर पहुंचा तो यह पुल, बहुत जर्जर अवस्था में प्रतीत होता है। परंतु नया पुल आधा बना हुआ है। लोगों से पूछने पर पता चला, कुछ वर्षों पहले यहां काम जोर शोर से चल रहा था परंतु, कुछ लोगों ने एक इंजीनियर की हत्या कर दी और तब से काम रुका हुआ सा है। लोकल नेताओं और गुंडों को भी समझना होगा कि उनका विकास भीबतभी होगा जब लोग आएंगे, बिजनेस आएगा, प्रगति होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें