बुलडोजर से सरकारी जमीनों और सड़कों के अतिक्रमण को भू_माफियाओं से खाली कराने पर बहुत बड़ी कार्यवाही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश में सरकारें कर रही है।
परंतु बुल्डोजर का उपयोग राज्यों को अंधेरा मुक्त और रोजगार उत्पन्न करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर भी देखा जा सकता है।
यदि सरकारें इस बुलडोजर की मदद से सरकारी जमीन खाली करवाकर, सोलर पार्क की स्थापना गांव गांव, हर कश्बे और शहर में सुनिश्चित कर दें, तो प्रत्येक गांव और शहर इलेक्ट्रिसिटी उत्पन्न करने के लिए स्वावलंबी हो सकता है।
देश की बहुत सारी संपत्ति जो आज, ईंधन और कोयला खरीदने में खर्च हो रही है उसे बचाने में सफलता मिल सकती है।
प्रत्येक गांव नए रोजगार उत्पन्न करने में एक नई पहल कर सकता है।
बुलडोजर भारतवर्ष में हर घर में उजाला और रोजगार उत्पन्न करने का माध्यम बन सकता है।
आइए बुलडोजर को सही दिशा में चलाएं और राष्ट्र निर्माण की तरफ कदम बढ़ाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें