हर एक विद्यार्थी का स्वप्न होता है की वो एक अच्छी कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़े। परंतु College/University Selection की प्रक्रिया follow करके उत्तम जगह पर पढ़ाई करने का मौका लिया जा सकता है।
STEP_1
क्या GRADUATION के बाद आगे पढ़ाई करनी है?
College/University पसंद करने से पहले पता करिए की क्या पर्याप्त RESOURCES AVAILABLE हैं क्या?
उदाहरण:
A. यदि आप UG के बाद MBA देश की शीर्ष संस्थाओं से करना चाहते हैं तो आपको CAT, XAT, IRMA, SNAP, TISS... जैसी ENTRANCE TEST देनी होगी, उसके लिए PREPARATION करना आवश्यक है। इसीलिए, COLLEGE के नजदीक में CAT PREPARATORY COURSES से सम्बन्धित RESOURCES का होना आवश्यक हो जाता है।
B. GATE/ GPAT/IIT_JAM की तैयारी करना चाहते हैं तो RESOURCES का अध्ययन अवश्य करें।
STEP_2
कोन से BRANCH या FIELD में पढ़ाई करनी है?
यह सबसे महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि, जब तक TARGET BRANCH CONFIRM नही होगा, तबतक कॉलेजों की लिस्ट बनाना कठिन कार्य है।
कुछ COLLEGE में कुछ ब्रांच जल्दी भर जाती हैं और कुछ BRANCHES में SEAT ADMISSION SEASON समाप्त होने तक खाली रहती हैं। इसीलिए, BRANCH के अनुसार COLLEGES की ANALYSIS करना आसान हो जाता है।
STEP_3
COLLEGE के बाद CAMPUS PLACEMENT PRIVATE INDUSTRIES में चाहिए या GOVT JOBS में जाना है?
Admission लेने से पहले यह सोच लेना जरूरी है कि नौकरी किस तरह की संस्था या organisation में करना है। यदि आप private companies में plavlcement चाहते हैं तो कॉलेजों की Placement Cell, industry - Academia Relationship, Internship और Projects विद्यार्थी किस तरह की companies में करते हैं जान लेना जरूरी है। कॉलेज के आस पास किस तरह की companies स्थित हैं, यह भी महत्वपूर्ण है।
Govt job में जाने के लिए उन परिक्षाओं की तैयारी करनी आवश्यक है जिसमें आप जाना चाहते हैं। जैसे यदि आप BANK में कार्य करना चाहते हैं तो BANK-PO, IBPS, NABARD जैसी परीक्षा की तैयारी CAMPUS में या नजदीक में उपलब्ध होनी चाहिए।
STEP_4
DEFENCE SECTOR में CAREER बनाना है क्या?
NCC, SPORTS की सुविधा हो तथा CDS, UES, AFCAT, SSB जैसी अनेकों परिक्षाओ के बारे में ORIENTATION, MOTIVATION & PREPRATION की उपलब्धता आवश्यक है।
STEP_5
स्वयं का BUSINESS करने की इच्छा है क्या COLLEGE की पढ़ाई के तुरंत बाद?
Business करना एक skill है, mind_set है। कॉलेज में विद्यार्थियों को बिजनेस संबंधित जानकारी, guidance तथा eco_system होना चाहिए। जिसतरह के बिजनेस में जाने की इच्छा है, उसके अनुसार जरूरी skills develop करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
STEP _6
आगे की पढ़ाई या CAREER के लिए विदेश जाने की इच्छा है क्या?
विदेश में पढ़ना, रहना और settle होना अनेकों विद्यार्थियों की इच्छा होती है। आप जिस college में पढ़ते हैं यदि वहां इसकी विधिवत जानकारी मिलती है तो आगे का रास्ता आसान हो जाता है। IELTS, TOEFL, GRE, GMAT.. जैसी PREPARATORY PROGRAMS तथा German, French जैसे विदेशी भाषाओं पर पकड़ Abroad जाने की इच्छा पूरी करने में सहायक होती है।
STEP-7
पढ़ाई के साथ साथ PART TIME JOB करने की इच्छा है क्या?
कई विद्यार्थी विवशता के कारण या अपनी इच्छा से पार्ट टाइम जॉब की इच्छा रखते हैं पढ़ाई के साथ साथ। Earning with Learning एक बहुत बड़ी support system है अनेकों विद्यार्थियों के लिए।
STEP_8
क्या आप पढ़ाई के साथ साथ SPORTS / MUSIC /DANCE /PERFORMING ARTS में भी रुचि रखते हैं?
एक सफल जीवन का आधार है Extra_curricular Activities. Sports Ground, Sports Department, Sports Teacher, Music Teacher, Dance Teacher जैसी अनेकों वस्तुएं आवश्यक हैं कॉलेज में संपूर्ण विकास के लिए।
STEP _9
पढ़ाई के साथ आपको अध्यात्म, समाज सेवा अथवा राष्ट्रीय सेवा में रुचि है?
Spirituality, Social Work, NSS जैसी सुविधाएं व्यक्ति के आंतरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए इन विषयों पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
STEP_ 10
HOSTEL & CANTEEN की सुविधा बहुत महत्त्वपूर्ण है उच्चतर अध्ययन हेतु
स्वस्थ आहार ही स्वस्थ शरीर का निर्माण करता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन & मस्तिष्क निवास करते हैं। इसीलिए हर तरह के उचित धाद्य सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।
STEP_11
नशा मुक्त एवम सुरक्षित कैंपस & TRANSPORT
जिस कॉलेज में हम पढ़ने जाते हैं, वह कैंपस किसी भी तरह के नशा में लिप्त नहीं होना चाहिए तथा सिक्योरिटी गार्ड्स की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए।
कैम्पस में बाहरी लोगों का आना जाना प्रतिबंधित होना चाहिए।
यदि ऊपर दिए हुए 11Steps अनुकूल हैं तो LAB, CLASSROOM, TEACHERS की quality और भी चीजों को ध्यान में लिया जा सकता है। जैसे NAAC, NIRF रैंकिंग इत्यादि.....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें