सोमवार, 9 मई 2022

घूमने और बात करने के शौकीनों के लिए करियर



सृष्टि प्रत्येक प्रकार के लोगों के लिए संभावनाओं का सागर है। घूमने और बात करने वाले लोग समाज के अधिकत्तर मानसिक समस्याओं के उत्तर और निदान हैं। 

घूमना उन्हीं लोगों को पसंद है जो नई नई चीजों, नए नए जगहों और विविध प्रकार के लोगों को जानने की विचारधारा रखते हैं।
ऐसे लोग comfor zone में रहना बहुत कम पसंद करते हैं।
नदी का पानी इसीलिए पवित्र माना जाता है क्योंकि वो लगातार बहती रहती है। ज्ञान भी लगातार प्रवाहित होते रहना चाहिए।  इसीलिए उन व्यक्ति को जिनको घूमना और बात करना दोनों पसंद हों, समाज के अति महत्वपूर्ण लोग हैं। निम्नलिखित क्षेत्रों में इस प्रकार के लोग बहुत अच्छा कार्य कर सकते हैं: 

Mass Communication & Journalism: 
यह एक बहुत ही विशिष्ट शाखा है जिसमें लोग अपने श्रेष्ठ कार्यदक्षता दिखा सकते हैं। इस क्षेत्र में लाखों करोड़ों तक की वार्षिक आय की संभावना रहती है। व्यक्ति विश्व के अनेकों राष्ट्रों में भ्रमण कर सकता है और अपने communicative Skills के माध्यम से जगत में एक प्रतिष्ठित जगह भी प्राप्त कर सकता है। 

Training & Consultancy: हर एक field में Effective Trainers, Speakers और consultants की आवश्यकता रहती है। Manpower की ट्रेनिंग, Motivation और नए नए Skills Sets के बारे में लोगों को Upgrade करने हेतु इस प्रकार के लोग कार्य करते हैं और जीवन में सफलता की कहानियां लिखते हैं। 

Social Media Enterprenuers: 
अनेकानेक लोग नई नई जगहों पर जाकर वहां के बारे में लोगों को video बनाकर, photography करके, local लोगों का interview लेकर हजारों, लाखों की संख्या में social media pages पर followers बनाकर जीवन में सफल होते हैं। 

Artist, Author & Poet: 
साधु चलता भला : जब तक व्यक्ति यात्रा नहीं करता तब तक उसके ज्ञान चक्षु नहीं खुलते। और इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए नए नए अनुभवों के द्वार खोलना आवश्यक है। 

राजनीति, धर्मप्रचारक और समाजसेवा : 
इन कार्यों के लिए व्यक्ति का भ्रमण और नए लोगों से वार्तालाप करने की प्रवृति होनी चाहिए। 

घूमना एक स्वस्थ मन और शरीर का परिचायक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें