सोमवार, 9 मई 2022

अकेले चलने वालों के लिए करियर विकल्प


अकेले रहना, अकेले चलना भी एक विशेष विशेषता है। जगत में काफी कम लोग होते हैं जो जीवन की यात्रा अकेले अकेले ही आनंद लेते हैं। यह दिव्यता बहुत उपयोगी होती है बहुत सारे करियर विकल्पों में। 

Traveller: जो लोग नई नई वस्तुओं, जगहों, जंगलों, पहाड़ों, नदियों, संस्कृतियों को जानना और लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं,  उनके लिए यह एक बहुत ही सुन्दर क्षेत्र है करियर बनाने के लिए। 

Scientist & Researcher: रिसर्चर एक गहराई में (in depth study) चिंतन का प्रोफाइल है। इसके लिए स्वयं के साथ debate, argument, Discourse बहुत आवश्यक है। जो भी लोग R&D में कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए यह गुण वरदान समान है।

AUTHOR & WRITER: लेखक और कवियों को अकेला रहना अधिक अनुकूल रहता है। अतएव, यह क्षेत्र भी अधिकत्तर अकेले चलने वाले लोगों द्वारा भरा रहता है। 

WILDLIFE PHOTOGRAPHER: जिन्होंने जंगल में ही मंगल ढूंढ लिया हो, उसकी तो बात ही अद्भुत है। इसीलिए WILDLIFE पर लिखना या फोटोग्राफी दोनों ही एकाकी यात्रा के प्रतिफल हैं। 

MARKETING & SALES: इस क्षेत्र में वही सफल होते हैं जो ट्रेवलिंग पसंद करते हैं। नए नए लोगों से बात करना पसंद करते हैं। नए नए तरीकों से लोगों को समझाना पसंद करते हैं। 

CREATIVE FIELDS ( ARCHITECTURE, FINE ARTS, DESIGN, PERFORMING ARTS):  यह श्रेष्ठतम क्रिएटिव क्षेत्र हैं। बारीक परीक्षण, प्रकृति का सूक्ष्म अवलोकन के बिना यह कार्यदक्षता विकसित करना अतिसय दुर्गम कार्य है। 
इसीलिए इन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए अकेले प्रकृति के साथ एकाकार होना अति आवश्यक है। 

IN SEARCH OF TRUTH (YOGI, SAINT): शांति और सत्य की शोध शून्य में ही संभव है। और शून्य में जाने के लिए इच्छाओं और आकांक्षाओं का शून्य होना आवश्यक है। अकेले चले बिना यह यात्रा असंभव है।

Enterprenuership & Leadership: शिखर पर व्यक्ति सदैव अकेला ही होता है। जो भी व्यक्ति शिखर पर पहुंचना चाहते हैं चाहे सफलता के या पर्वत के, उनको जीवन की अधिकतर यात्रा अकेले ही करना होता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें