मोदीजी ने जर्मनी, डेनमार्क, आइसलैंड,फिनलैंड और फ्रांस के राष्ट्रध्यक्षों से मिलकर भारतीय उद्यमियों के लिए अनेकों नएं क्षेत्र खोल दिया हैं।
डेयरी उद्योग उनमें से प्रमुख है। जैसा कि हम जानते हैं पिछले महीने ही गुजरात की एक प्रमुख डेयरी (बनास डेयरी) का उद्घाटन मोदीजी ने किया है। इसके साथ ही बनास डेयरी की कैपेसिटी और भी बढ़ गई है। ऑर्गेनिक खेती, प्राकृतिक खाद, और पशुपालन पर मोदीजी ने पिछले सात आठ महीनों से खूब जोर दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी इस विषय पर कई कार्यक्रम किए थे।
मत्स्य उद्योग अगला एक क्षेत्र है जहां भारत एक विशिष्ट योगदान विश्व में कर सकता है। वाटर कंजर्वेशन और इरिगेशन के माध्यम से खेती भी एक प्रमुख क्षेत्र हैं जहां नॉर्डिक राष्ट्र भारत के साथ काम कर सकते हैं।
जर्मनी और फ्रांस इनोवेशन , वेपन्स, स्पेस साइंस, केमिकल, बायो _ टेक्नोलॉजी तथा ऑयल, गैस के क्षेत्र में बड़ा सहयोगी हो सकते हैं।
डेनमार्क में अपने भाषण में मोदीजी ने पांच विदेशी मूल के लोगों को भारत भ्रमण के लिए प्रेरित करने की बात करके, भारत को वैश्विक मानचित्र पर पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का भी लक्ष्य रख दिया।
ऐसे में हॉस्पिटैलिटी, टूर्स& ट्रेवल्स, होटल इंडस्ट्री, एविएशन और यूरोपियन भाषाओं को जानने वालों के लिए भी एक नया कमाने का क्षेत्र खुलने के आसार बन गए हैं।
इसीलिए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह प्रधानमंत्री का यूरोप दौरा बहुत महत्वपूर्ण है।
आइए इन विषयों को ध्यान में रखकर कोर्सेज सेलेक्ट करें और कैरियर बनाएं।
BTech in CSE/IT/EC/MECHANICAL / DAIRY TECHNOLOGY /AGRICULTURE ENGINEERING
BSc on Applied Sciences
BSc in Fisheries Science
Veterinary Science
BSc in Hotel Management
MBA in TOURISM & HOSPITALITY MANAGEMENT
BSc in Agriculture

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें