शनिवार, 13 अप्रैल 2024

हनुमानजी के मन्दिर से IISc BANGALORE का स्वप्न संपूर्ण

विद्यार्थी ने मुझसे पूछा: सर, हर तरह से हार गई हूं, Paremts जल्दी शादी कराना चाहते हैं लेकिन मुझे पढ़ना है, मेरी तबियत भी खराब रहती है, मेरा दोस्त भी मुझे छोड़ कर जा चुका है। बहुत अकेला, थकान सा निराशा वाला भाव चारों तरफ से घेर रहा है। क्या करूं?

मैने समय प्रश्नोत्तरी को ध्यान में रख कर उत्तर दिया: आने वाले कुछ वर्ष आपके जीवन में अनेकों शुभ समाचार लाने जा रहे है। तैयारी करो।

दो साल बाद उस विद्यार्थी ने पुनः मुझे मिलकर बताया कि उसका GATE 2024 में टॉप RANK है, और विश्व की लब्ध प्रतिष्ठित संस्थान IISc Bangalore से वह M.S करने की तैयारी में है।

यही कहकर उसने पांव छूए। विद्यार्थी ने बताया कि दो साल पहले आपने IISc जाने के लिए मुझे कहा था और उसीदिन मैने पहली बार इस संस्थान का नाम सुना फिर अपने अध्यापक से मिलकर guidance लिया और तैयारी प्रारंभ कर दी। आपके कहे अनुसार मैने हनुमानजी मन्दिर हर मंगलवार को जाना रखा और प्रतिदिन सुबह मां का आशीर्वाद सुबह लेना प्रारंभ किया। और आज मेरा स्वप्न यथार्थ में परिवर्तित हो गया।।

Spiritual Counselling builds a Cultural knowledge based society.

1 टिप्पणी: