🕉️ शिव परिवार —
विविधता में एकता का अद्भुत संदेश
भगवान शिव भस्म धारण करते हैं, जबकि माता पार्वती श्रृंगार और सौंदर्य की प्रतीक हैं।
भगवान कार्तिकेय शक्ति, शौर्य और फिटनेस के प्रतीक हैं, वहीं भगवान गणेश लम्बोदर और बुद्धि-विवेक के प्रतीक हैं।
भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा और माँ गंगा विराजमान हैं—जो शीतलता, पवित्रता और अमृतत्व का संदेश देते हैं; वहीं स्वयं शिव विषपान कर नीलकंठ कहलाते हैं—दूसरों के लिए विष को अपने भीतर रोक लेने और संसार की रक्षा करने का अद्भुत प्रतीक।
शिव की सवारी नंदी, माता पार्वती की सवारी सिंह, गणेश जी की सवारी मूषक और कार्तिकेय की सवारी मोर है।
शिव के गले में नाग है, गणेश जी का मस्तक हाथी का है और भैरव की सवारी कुत्ता है।
सोचिए…
एक ही परिवार में कितनी विविधताएँ हैं!
कहीं शक्ति है, कहीं शांति; कहीं विशालता है, कहीं सूक्ष्मता; कहीं सौंदर्य है, कहीं वैराग्य; कहीं विष है, तो कहीं अमृत।
फिर भी सब साथ हैं, प्रेम से हैं, एक-दूसरे को स्वीकार करते हैं।
यही तो शिव परिवार हमें सिखाता है—
परिवार में समानता जरूरी नहीं, सामंजस्य जरूरी है।
विचार अलग हो सकते हैं, स्वभाव अलग हो सकते हैं, पसंद अलग हो सकती है… लेकिन दिल जुड़े रहें, तो परिवार मजबूत रहता है।
🙏 परिवार में सब साथ मिल-जुलकर रहें, एक-दूसरे का सम्मान करें और एक-दूसरे की विविधताओं को स्वीकार करें—यही सच्ची शिवभक्ति है।
ॐ नमः शिवाय 🙏
— Dr Pawan Dwivedi
Mindset Trainer & Author
Comments
Post a Comment