August 2023: मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ व्यभिचार मानव जाति के माथे पर कलंक समान है
Covid 19: मानव निर्मित कोरोना हमें हर दिन सोचने पर विवश कर रहा कि कहीं हम गलत राह पर education को तो नहीं ले जा रहे
Taliban: जिस तरह से महिलाओं को प्रताड़ित किया गया, समूची 21वीं सदी पर प्रश्न चिह्न के समान है
कश्मीर 1990: भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास को तार-तार कर देने वाली घटना जहाँ सैकड़ों औरतों के दरिंदगी और हजारों बच्चों के साथ अन्याय आज भी रोंगटे खडे कर देते हैं
1947 मीरपुर: हजारों की संख्या में बलात्कार, हत्या, लूट सामाजिक जीवन पर अभिशाप है
1935-45 Nazi: 60 लाख यहूदियों को जीवित gas chambers में जला देने की घटना मानव धर्म पर अनेकों प्रश्न खडा कर देते हैं
1932 Nanzing: हजारों औरतों के साथ बलात्कार और लाखों लोगों का नरसंहार सोचने पर विवश कर देते हैं कि क्या हम मनुष्य है
पिछले 100 वर्षों में दुनिया ने साइंस & टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रगति तो की, परन्तु मानवता & मानव मूल्यों में बढ़ोतरी के संकेत नहीं मिल रहे|
अधिकतर राष्ट्र ऐसे ऐसे अस्त्र बनाने में व्यस्त है कि मानों उन्हें पृथ्वी से मनुष्य के अस्तित्व को समाप्त कर देना हो |
समय आ गया है कि हर एक अध्यापक यह दायित्व अपने कंधों पर ले ताकि आने वाले समय में हम ऐसे मनुष्य न बनने दें जो इस प्रकार के घृणित कार्यों में लिप्त हों
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें