करियर एक सही चुनाव
समीर एक फैक्ट्री में fitter के तौर काम करता था, अपनी छोटी सी income में अपने लड़के (जो १०वी में पढ़ रहा था) और उसकी बेटी जो अभी (५वी में पढ़ती थी), उनके लिए सही कोर्सेज क्या होंगे इसपर सोचता रहता था, इसी बीच एक दिन उसके घनिष्ट मित्र का एक्सीडेंट होने के नाते उसे हॉस्पिटल जाना पड़ा, हॉस्पिटल में बहुत सारे लोगों को काम करते देख उसे बहुत उत्सुकता हुई की आखिर ये लोग कैसे यहाँ काम करते हैं, उसने एक nurse से पूछा की आपने क्या पढाई की है, नर्स ने बताया की मैंने B.Sc Nursing का course किया है, समीर को जानना था, आखिर क्या लड़के नर्सिंग कर सकते हैं?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए, वो नर्सिंग कॉलेज पहुँच गया, उसे जानकार बहुत ताजुब्ब हुआ की नर्सिंग में लड़को के लिए भी खूब scope है, १२वी के बाद Biology ग्रुप के students के लिए नर्सिंग २ साल का , ३ साल का , ४ साल का होता है|
समीर ने अपने लड़के को १२वी के बाद का ४ साल वाला nursing कोर्स करवाया और आज उसका लड़का UK में खुद का हॉस्पिटल चलाता है और बड़े बड़े Doctors, उसकी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें