हमने रिश्तेदारों और कभीकभार छुट्टियां मनाने वाले परिवार के सदस्यों के लिए एकाद कमरा थोडी बहुत मरम्मत कराकर वातानुकुलित करा रखा था| हर साल बैठक और आगे की दिवाल को सुन्दर रंगों से सजा देते और लोग हमेशा घर की खुबसुरती की खूब सारी प्रशंसा करते| मेरे कुछ रिश्तेदार कभी कभार विदेशों और अन्य बडे शहरों से आते जाते रहते| दिनभर बैठक का आन्नद उठाते और कभी कभी पंछियों और प्राकृतिक सौंदर्यता की प्रशंशा भी करते पर रात रुकने की हिम्मत कभी नहीं करते| कमजोर दिवालों के चलते कई बार चोरों ने सेंध लगाकर घर में हाथ साफ कर लिया था| चहरदिवारी नीची होने के कारण घर में काम करने वाले लोग घर की महंगी वस्तुओं को बाहर नकली हुबहु दिखने वाली वस्तुओं से बदल देते|
पडोसी मेरे घर के विशैले प्राणियो से डरते परन्तु आते जाते कमजोर मकान से जो भी ले सकते, ले जाते|

घर के बडों ने 8 नवम्बर 2016 शाम 8.30 बजे मकान गिराकर नया मकान बनाने का निर्णय लिया| और चूँकी मकान सम्पूर्णतः हमारा था, इसलिए रातोरात गिरा भी दिया|
और एक खूबसूरत मकान बनाना प्रारम्भ किया| दो महीने तक हमें टेंट में रहना पडा| धूप और सर्दी सहने का आन्नद मिला| बहुत सारे अपने और परायों को जानने समझने का मौका मिला| परिवार के सदस्यों को भी अच्छे और कडवे अनुभव मिले पर हम सबको एक साथ न्युनतम् व्यवस्था में अधिकतम् आन्नद लेने का अवसर मिला|
घर के बडे, हरपल हमारी भावनाओं और पीडा से परिचित थे और वह लगातार हमें कम से कम कष्ट हो इसके लिए प्रयत्न करते रहते| एक नया मकान हमारे लिए कौतुहल का कारण और खुबसूरत भविष्य की परिकल्पना, हमें बडों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा देती| पडोशियों को भी थोडी बहुत दिक्कतें हुई| राहगीरों को भी आनेजाने में तकलीफें आई|
समय के साथ मकान तो बन गया, आस पास के गांव में अन्य मकानों की तुलना में हमारा छंठा सबसे बडा और मजबूत मकान हो गया| बेहतर तकनीकी और अद्यतन सुरक्षा के उपकरण लगाए गए| घर को समुचित व्यवस्थाओं और नये आयामों से सुद्रढ किया गया|
परन्तु बहुत सारी पुरानी वस्तुओं को हमने वापस घर में पहले की तरह बिना किसी सूझ बूझ के सजा दिया| बडो के बहुत समझाने के बाद भी अपने कमरों को हमनें आदतन पहले जैसा ही अव्यवस्थित कर लिया|
अब जो परिवार के सदस्य विदेशों में रहते हैं वो कहते हैं पुराना मकान क्या बुरा था, पुस्तैनी था, दिवालें मोटी थीं, असली लोहा और लकडी लगी थी उसमें, उनका आरोप है कि हमने पुराने मकान में लगी पुरानी लकडी,लोहा, ईट और मिट्टी बेच दी| पूरानें मकान को गिराने और नये मकान को बनाने में हमने बहुत सारा खर्चा कर दिया ऐसा कल भैया नये मकान की बाल्कनी में झूला झूलते हुए बोल रहे थे|
कुछ तो प्राकृतिक सौंदर्यता नष्ट करने की बात भी कर रहे हैं हद तो तब हो गई जब एक रिश्तेदार ने प्राणी संग्रहालय नष्ट करने का आरोप लगाया जिसमें बहुत सारे सांप, चूहे और बिच्छुओ के मरने का अंदेशा व्यक्त किया गया| मेरे एकाद् चाचा जिनको मोतियाबिन्द का आपरेशन कराया था दो साल पहले, वह भी जीव जन्तुओ को बचकर न भागने देने के लिए मेरे घर के बडो की आलोचना कर रहे है|
हमें तो घर में शांति, सुरक्षा और सम्पन्नता का आन्नद मिल रहा है|
Dr. Pawan Dwivedi, Vadodara, Gujarat

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें